पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंदों में 15 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही उनके मुंबई इंडियंस के लिए 2,000 रन पूरे हो गए। वह मुंबई इंडियंस के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें बल्लेबाज बने हैं। आइए आईपीएल में उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। उन्होंने इस टीम के लिए कुल 6,013 रन बनाए हैं। इस सूची में सूर्यकुमार यादव (3,824) दूसरे, किरोन पोलार्ड (3,412) तीसरे, अंबाती रायडू (2,416) चौथे, सचिन तेंदुलकर (2,234) 5वें, ईशान किशन (2,325) छठे और पांड्या (2,012) 7वें नंबर पर हैं। पांड्या ने 126 मैच की 115वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।
हार्दिक ने ढ्ढक्करु में 157 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 145 पारियों में 28.17 की औसत और 146.80 की स्ट्राइक रेट से 2,845 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 112 पारियों में 32.64 की औसत और 9.30 की इकॉनमी से 81 विकेट चटकाए हैं। वह एक बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज