भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कैलाश कुँवर चौहान को श्रद्धांजलि दी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन्दौर निवासी स्व. ठाकुर वीरेंद्र सिह चौहान की धर्मपत्नी और सुप्रसिद्ध पत्रकार व पोडकास्ट डॉ.(श्रीमती) कीर्ति सिसौदिया की माताजी कैलाश कुँवर चौहान के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने मंगलवार को इन्दौर स्थित चौहान-निवास पहुँचकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री देव ने कहा, “यह संपूर्ण परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। माँ का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी रिक्तता होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी सम्वेदनाएँ शोकाकुल चौहान परिवार के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय, बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है