IPL 2026: सुपर ओवर में केकेआर का कमाल, लखनऊ को दी मात

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. दोनों टीमों की तरफ से 155 रन बनाने के बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने केकेआर को केवल 2 रनों का ही लक्ष्य दिया, जिसको केकेआर के रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर हासिल कर लिया.
मैच जीतने के लिए लखनऊ को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी. केकेआर की तरफ से आखिरी ओवर कार्तिक त्यागी ने डाला, जिसमें उन्होने दो नो बॉल डालकर मैच को लखनऊ के पाले की तरफ झुका दिया, फिर भी लखनऊ को आखिरी 2 गेंद पर मैच जीतने के लिए 7 रनों की जरूरत थी. लेकिन स्ट्राइक मोहम्मद शमी ने पांचवीं गेंद मिस कर दी, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच को टाई करा दिया और इस सीजन का पहला सुपर ओवर खेला गया.
सुपर ओवर में लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन और एडिन मार्कराम बल्लेबाजी करने आए. केकेआर ने गेंद अपने सबसे अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन को थमा दी. जिन्होंने पहली ही गेंद पर पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके बाद बल्लेबाजी करने आर कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए और एक रन देकर मार्करम को स्ट्राइक दे दी. मार्करम ने फिर तीसरी गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए. जिससे केकेआर को केवल दो रनों का लक्ष्य मिला.
2 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केकेआर ने रिंकू सिंह और रोमन पावेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा. रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका मारकर टीम को सुपर ओवर में जीत दिला दी. इस जीत के साथ केकेआर 8 मचै में दो जीत और 5 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 10वें नंबर से 8वें नंबर पर पहुंच गया.
रिंकू सिंह ने मैच शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले बैट से दमदार 83 रनों की पारी खेली जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी. उन्होंने अपनी 51 गेंदों की पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. जिसमें से 4 लगातार छक्के आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी को जड़े. और इसी पारी की वजह से केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनने में सफल रहा.
लखनऊ की तरफ से तमाम गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन मोहसिन खान उनमें से सबसे खास थे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट लिए. जो की उनका पहला फाइफर था और इस सीजन किसी भी गेंदबाज का पहला पांच विकेट था.
केकेआर की शानदार गेंदबाजी की वजह से लखनऊ एक समय मैच से बाहर हो गया था, लेकिन आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने 16 रन देकर मैच को टॉई करा दिया. जिसमें सबसे बड़ा हाथ मोहम्मद शमी का था. जिन्होंने आखिरी गेंद पर 6 मारकर स्कोर बराबर कर दिया. लखनऊ की तरफ से मार्करम 31, पंत 42, बडोनी 24 और हिम्मत सिंह 19 रन बनाए. वहीं केकेआर की तरफ से सुनील नरेन और वरुण ने काफी सधी हुई और किफायती गेंदबाजी की. नरेन 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए जबकि वरुण ने 4 ओवर मे 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज