IPL- सुदर्शन के 87 रन ने दिलाई जीत, गुजरात ने चेन्नई को आसानी से हराया

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट मात दे दी. एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 159 रनों के लक्ष्य को साई सुदर्शन की 87 रनों की पारी की बदौलत 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 8 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है और चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान नीचे खिसक कर छठे स्थान पर चला गया.
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. गिल 23 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुदर्शन 46 गेंद में 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इसके अलावा बटलर ने 30 गेंद में 39 और सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे.
चेन्नई की तरफ से अकील हुसैन और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिले. जबकि अंशुल कंबोज सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 ओवर में केवल 16 रन ही खर्च किए.
इससे पहले गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सीएसके को 158 पर ही रोककर सही साबित कर दिखाया. कगीसो रबाड़ा ने सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा सिराज और साथुर को एक-एक मिला. चेन्नई की तरफ से केवल कप्तान गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाए और 60 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे. उसके अलावा कोई भी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका. जिसकी वजह से चेन्नई एक बड़ा टोटल नहीं बना सका.
कगीसो रबाड़ा को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज