अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, स्विफ्ट डिजायर कार से 12.100 किलोग्राम गांजा जप्त, कीमत 6 लाख रुपये 03 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद -जिला गरियाबंद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस को दिनांक 28/04/2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
थाना देवभोग पुलिस टीम थाना परिसर के गेट के सामने मेन रोड पर एमसीपी (चेकिंग पॉइंट) लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धरमगढ़ (उड़ीसा) की ओर से एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 8831 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर देवभोग की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन को तेजी से निकालने का प्रयास करने पर बैरिकेड लगाकर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम इस प्रकार बताया –
आरोपीगण – 1. मोन्टी जैन पिता – अशोक कुमार जैन उम्र – 25 वर्ष निवासी – दुबे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03, थाना सिटी कोतवाली, जिला अशोकनगर (म.प्र.), 2. राकेश कुशवाहा पिता – राजेन्द्र कुशवाहा उम्र – 25 वर्ष निवासी – जलालपुर, थाना व जिला अशोकनगर (म.प्र.), 3. राजेश उर्फ बिट्टू कुशवाहा पिता – नरेन्द्र सिंह कुशवाहा उम्र – 26 वर्ष निवासी – शंकरपुर, थाना व जिला अशोकनगर (म.प्र.) से पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी में रखी एक सफेद प्लास्टिक बोरी से गांजा जैसी गंध आने पर गवाहों की उपस्थिति में जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। गवाहों के समक्ष तौल करने पर कुल 12.100 किलोग्राम (शुद्ध 12 किलोग्राम) गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,00,000/- है।
जप्ती विवरण –
गांजा – 12.000 किलोग्राम (लगभग)
स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 8831 मोबाइल फोन –
रेडमी ₹3000/
विवो ₹3500/-
ओप्पो ₹4000/-
आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनका कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज