नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में कांग्रेसियों के विरोध पर भाजपाइयों ने गोहरापदर में फूंका राहुल गांधी का पुतला

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गोहरापदर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक देने के लिए संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 का प्रस्ताव लाया जिसके संसद में पारित नहीं होने पर लगातार देश भर में भाजपाई सड़क पर उतरकर कांग्रेसियों का विरोध कर रहे है,इसी कड़ी भाजपा मंडल गोहरापदर द्वारा महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहना नेताम,मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष को महिला विरोधी करार देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।ज्ञात हो कि विगत दिनों देश की 50 प्रतिशत आबादी को देश के सबसे बड़ी पंचायत में सहभागिता दिलाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण के लिए बिल लाया गया जिसका संपूर्ण विपक्ष ने विरोध करते हुए उसे सदन में पारित नहीं होने दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से अरुण ठाकुर,बेनुराम नागेश,त्रिलोचन हंसराज,कीर्तनराम यादव,छगन नागेश,गौकरण कश्यप,तुलसी निधि,उमरिया नागेश,पदमन नागेश,पुस्तम सिन्हा,दीपक कश्यप,संजुक्ता दास,ममता पाथर, कुंती साहू,पुर्णिमा साहू,ममती पटेल,केशंती मांझी,खेमदी साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज