चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी दादू यादव गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू के साथ दबोचा।पुलिस के मुताबिक, शीतला चौक मठपुरैना इलाके में 30 अप्रैल की रात निशांत पाल अपने दोस्त के साथ बैठा था, तभी मनोज यादव उर्फ दादू यादव वहां पहुंचा और विवाद करते हुए घर से चाकू लाकर उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है