अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 मई 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘सही दवा शुद्ध आहार’, “यही है छत्तीसगढ का आधार” की थीम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार और शनिवार को सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के दल के साथ अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।
जांच दल द्वारा लगभग 50 से अधिक छोटे- बड़े ठेले, गुमटी, होटल, गन्ना जूस सेंटर, किराना दुकानो तथा विशेषकर साप्ताहिक बाजार में जाकर निरीक्षण किया गया एवं उनको खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अखबारी कागज और अखाद्य रंग उपयोग नहीं करने तथा खाद्य रंग का उचित मात्रा में उपयोग करने, अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। जगह जगह उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा जिन दुकानदारों के पास आवश्यक खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उनको पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। अधिकांश जगह देखने को मिला कि खाद्य लाइसेंस परिसर में डिस्प्ले नहीं था तथा सभी खाद्य कारोबार कर्ता से अपील की गयी की सभी अपना खाद्य लाइसेंस अपने परिसर में डिस्प्ले कर के रखे आम जनता से भी अपील किया गया कि खाद्य पदार्थों का उपभोग जांच परख कर ही किया जाए। किसी भी प्रकार का अगर कोई शिकायत हो तो विभाग को सूचित करने कहा गया। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा विभाग से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




