घोर नक्सल प्रभावित उसकेवाया में पहुंचा सुशासन का उजियारा ,शिविर में मौके पर बने प्रमाण पत्र, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रशासन अब उन दूरस्थ गांवों तक भी शासन की सुविधाएं पहुंचा रहा है, जहां कभी नक्सल प्रभाव और पहुंचविहीनता के कारण लोग मूलभूत सेवाओं से वंचित रहते थे। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविरों के माध्यम से अब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कोंटा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित एवं पहुंचविहीन ग्राम उसकेवाया में लगाए गए सुशासन शिविर ने ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। शिविर में प्रशासनिक अमले ने मौके पर ही जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनाकर हितग्राहियों को प्रदान किए। वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीणों के चेहरे पर प्रमाण पत्र मिलते ही मुस्कान लौट आई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में दो हितग्राहियों की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई। इस दौरान मातृत्व स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कक्षा 10वीं की छात्रा मड़कम पायके ने निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनकी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक योजनाओं में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीण मड़कम भारती, पूजा और दीपक ने भी जाति प्रमाण पत्र मिलने पर प्रसन्नता जताई।
प्रशासन द्वारा शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण जैसे कार्यों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही बिजली, ट्रांसफार्मर सुधार, हैंडपंप मरम्मत, मनरेगा भुगतान, पेंशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण से जुड़े मामलों का भी मौके पर समाधान किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव में शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। इसके तहत 31 व्यक्ति मूलक योजनाओं एवं 14 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित किया जा रहा है। पंचायत सचिवों द्वारा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर पारदर्शिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2026 अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि दूरस्थ ग्रामीणों के लिए भरोसे और राहत का माध्यम बनता जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज