राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 332 संविदा पदों पर भर्ती :15 मई से शुरू होंगे आवेदन

राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में विभिन्न कैडरों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

 

 

खैरागढ़  । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 22 कैडरों के 332 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आर.ओ.पी. 2025-26 में स्वीकृत मानव संसाधन पदों के आधार पर संपन्न की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 मई 2026 से 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित वेबसाइट

govthealth.cg.gov.in भर्ती पोर्टल⁠�

के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख बातें

कुल रिक्त पद : 332

कैडरों की संख्या : 22

आवेदन प्रारंभ : 15 मई 2026

अंतिम तिथि : 29 मई 2026, शाम 5 बजे तक

आवेदन प्रक्रिया : पूर्णतः ऑनलाइन

भर्ती क्षेत्र : राजनांदगांव,मोहला,मानपुर – अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़,छुईखदान,गंडई जिला।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज