सुशासन तिहार: अमलीडीहकला में आज लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, 17 पंचायतों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित

 

खैरागढ़,। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 05 जून को जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम अमलीडीहकला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा।

अमलीडीहकला क्लस्टर में ग्राम पंचायत ढोलियाकन्हार, दिलीपपुर, खजरी, कटंगीकला, मुहडबरी, अकरजन, कांचरी, टेकापारकला, कुलीकसा, भूलाटोला, बाजगुड़ा, एटीकसा, बैहाटोला, कोहकाबोड़, कटंगीखुर्द, विक्रमपुर एवं कोडेनवागांव सहित कुल 17 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें।

शिविर के लिए प्रभारी खनिज अधिकारी बबलू पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9826051480 जारी किया गया है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज