सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता ,कुम्माडोंग जंगल से नक्सलियों का हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना किस्टाराम क्षेत्र के कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी में पूर्व में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाए जा रहे लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल संगठन में पूर्व में सक्रिय रहे और बाद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे व्यक्तियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर 29 मई 2026 को विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुम्माडोंग के घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाए गए डम्प स्थल का पता लगाकर वहां से हथियार एवं अन्य सामग्री सुरक्षित रूप से बरामद की।

बरामद सामग्री में शामिल

– 01 नग इंसास रायफल
– 49 नग इंसास कारतूस
– 12 नग एसएलआर कारतूस
– 27 नग .303 कारतूस
– 16 नग 8 एमएम कारतूस
– 07 नग मस्केट कारतूस
– 07 नग 12 बोर कारतूस
– 02 बंडल कॉर्डेक्स वायर (लगभग 30 मीटर)
– 03 नग इंसास मैग्जीन
– 06 नग वायरलेस सेल
– 01 नग पोच
– 01 नग स्टील डब्बा

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना बनी सफलता की कुंजी

पुलिस का कहना है कि मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सल सदस्यों से मिली सूचना ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरामद हथियार और गोला-बारूद से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली संगठन भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया।

सुरक्षा और शांति के लिए अभियान जारी

जिला पुलिस सुकमा ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज