राजधानी से जनता तक / देवभोग
देवभोग – आज दिनांक 07 जून 2026 , दिन – रविवार को नवनिर्वाचित विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी की अध्यक्षता में आम बैठक रखी गई थी, जिसमें कार्यकारी विस्तार व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने तिथि, स्थल व अन्य गतिविधियों को लेकर विशेष चर्चा हुई।

इस बीच विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज में अनेक पदों में विस्तार किया गया। जिसमें चरण सिंह क्षेत्रपाल को विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। क्षेत्रपाल को मिडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र भर के युवा वर्ग व ग्राम ईकाई गाड़ा समाज के पदाधिकारियों समाज स्वजनों ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




