महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व सम्मान और परिवार की खुशहाली का आधार

रायपुर, 11 जून 2026 / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की खुशहाली का मजबूत आधार बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से मिलने वाली मासिक सहायता राशि महिलाओं को परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा और पोषण पर ध्यान देने तथा घरेलू जिम्मेदारियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ निभाने में सहयोग प्रदान कर रही है।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड की निवासी श्रीमती श्यामपति भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने नई उम्मीदों का संचार किया है। उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और घर-परिवार के दैनिक खर्चों की पूर्ति में करती हैं।
श्रीमती श्यामपति बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा पर नियमित खर्च करने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब हर माह मिलने वाली सहायता राशि से बच्चों के लिए कॉपी-किताब, शैक्षणिक सामग्री और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना आसान हो गया है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दिया है। अब वे परिवार की आवश्यकताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और जरूरत पड़ने पर बच्चों की छोटी-बड़ी जरूरतों को बिना किसी संकोच के पूरा कर पा रही हैं। योजना से मिलने वाली सहायता राशि परिवार के लिए संबल बन गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ आज प्रदेश की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है। जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ योजना के अंतर्गत महिलाओं को अब तक 18 हजार 165.19 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवारों के सामाजिक और आर्थिक जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्रीमती श्यामपति का मानना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की माताओं और बहनों को नई ताकत, नया विश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज