फिंगेश्वर शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्तीय अधिकार बदले गए फिंगेश्वर बीओ

फिंगेश्वर शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्तीय अधिकार बदले गए फिंगेश्वर बीओ

Oplus_16908288

फोन पे स्क्रीन शाट मामला और कथित रिश्वतखोरी शिकायतों के बीच जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश जारी

गरियाबंद/फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक विवादों और विभिन्न शिकायतों के बीच जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर के वित्तीय देयक एवं आहरण-संवितरण संबंधी अधिकार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। उनकी जगह सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह बहल को आगामी आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 01 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार पूर्व में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू को प्रदान किए गए वित्तीय अधिकार निरस्त करते हुए अब यह अधिकार देवेंद्र सिंह बहल को सौंपे गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार फिंगेश्वर शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। विभागीय कार्यों के संचालन, शासकीय व्हाट्सएप फोन पे स्क्रीन शाट तथा कथित रिश्वतखोरी संबंधी शिकायतों को लेकर भी उच्च अधिकारियों तक शिकायतें पहुंची थीं।

हालांकि इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि या जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन विभागीय स्तर पर शिकायतों के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की चर्चा रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी फिंगेश्वर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे थे और शिकायतकर्ताओं द्वारा पारदर्शिता तथा निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। अब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नए आदेश को शिक्षा विभाग में चल रहे घटनाक्रमों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

शिक्षा विभाग के जानकारों का मानना है कि वित्तीय अधिकारों में किया गया यह बदलाव विभागीय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम हो सकता है। वहीं शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद फिंगेश्वर शिक्षा विभाग में नए सिरे से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सभी की नजर आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज