जून माह में 42 ग्रामों में लगेंगे श्रम विभाग के मोबाइल शिविर, अब तक 148 श्रमिक हुए लाभान्वित

 

श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं के आवेदन की मिलेगी सुविधा

खैरागढ़,// श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए जून माह में जिले के 42 ग्रामों में निःशुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिक अपना पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

श्रम विभाग ने बताया कि मंडल की योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीयन एवं समय-समय पर नवीनीकरण अनिवार्य है। शिविरों में आने वाले श्रमिकों को अपना एवं परिवार का आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर साथ लाना होगा, ताकि ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

वनांचल क्षेत्र में अब तक 148 श्रमिकों का पंजीयन

कलेक्टर के निर्देशानुसार विकासखंड छुईखदान के वनांचल क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में अब तक कुल 148 श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। 8 जून को ग्राम झिलमिली में 20 तथा पंडरीपानी में 5 श्रमिकों, 9 जून को रामपुर में 18 एवं खपरीदरबार में 31 श्रमिकों, 10 जून को हाथीझोला में 7 एवं संजारी में 9 श्रमिकों तथा 11 जून को मजगांव में 35 एवं खाम्ही में 23 श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

12 से 30 जून तक जारी रहेगा शिविरों का आयोजन

श्रम विभाग के अनुसार 12 जून से 30 जून तक वनांचल एवं सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बैगासाल्हेवारा, बरवाही, अकलकुंआ, तिरीनखपरी, मुरूम, गेरूखदान, दरियाकोन्हा, तेंदुभाठा, गातापार, मरकाटोला, जामगांव, समुंदपानी, निजामडीह, चुहरी, बसंतपुर, कुम्ही, सरोधी, नवागांव, लमरा, लछनाझिरिया, काशीबहरा, भावे एवं जुरलाखार सहित अन्य ग्राम शामिल हैं। वहीं सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में उड़तुली, सरईपतेरा, तुलसीपुर, घोटिया एवं केशला ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाए जाएंगे।

श्रमपदाधिकारी ने जिले के सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज