पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर 14 जून 2026 / शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए बिजली बिल की समस्या का समाधान लेकर आया है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही न केवल भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि स्वयं बिजली का उत्पादन कर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत कंठी निवासी श्री उमाकांत चौधरी इस योजना का लाभ लिया, जिससे उनका बिजली बिल अब पूरी तरह से शून्य हो गया है।

भारी भरकम बिजली बिल से मिली स्थायी मुक्ति
ग्राम कंठी के निवासी श्री उमाकांत चौधरी ने बताया कि पहले उनके घर में बिजली की खपत के कारण हर महीने भारी-भरकम बिल आता था, जो उनके पारिवारिक बजट पर एक बड़ा बोझ था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने शासन की श्पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया।

उपभोक्ता से बने उर्जादाता, विभाग को बेच रहे हैं बिजली
श्री उमाकांत गर्व के साथ बताते हैं, पहले हम बिजली विभाग से बिजली खरीदते थे, लेकिन अब हमारी छत पर लगी सोलर प्लेट्स से स्वयं बिजली पैदा हो रही है। अपनी आवश्यकता की बिजली का उपयोग करने के बाद, अतिरिक्त बिजली हम वापस ग्रिड (बिजली विभाग) को बेच रहे हैं। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि अब हमारा बिजली बिल शून्य आ रहा है।

शासन से 1 लाख 8 हजार रुपये की डबल सब्सिडी
योजना की सरलता और आर्थिक लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसे घर पर स्थापित करना बेहद आसान है। इस सोलर पैनल को लगाने के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 1 लाख 8 हजार रुपये की भारी अनुदान राशि (सब्सिडी) प्राप्त होती है। यह अनुदान राशि उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट और आर्थिक संबल है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
श्री उमाकांत ने इस जन-कल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि शासन की इस दूरदर्शी सोच और भारी सब्सिडी के कारण ही आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना संभव हो पाया है।

नागरिकों से की अपील
योजना के शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणामों को देखते हुए श्री उमाकांत चौधरी ने अन्य ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी ग्रामवासियों से यह आग्रह करना चाहूंगा कि वे भी अपने घरों की छत पर पीएम सूर्य घर लगवाएं। इससे आपको जीवन भर के लिए बिजली बिल पटाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और आप भी मेरी तरह शून्य बिजली बिल का लाभ उठा सकेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज