प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा में भाजपाइयों ने किसानों को खाद वितरण कर किया शुभारम्भ

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर किए जा रहे लगातार प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है,कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देशन में जिले भर के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में खाद और उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों को समय पर कृषि सामग्रियां मिल रही है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियां सुगमता से आगे बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा के समितियों द्वारा खाद वितरण समारोह आज 13 जून 2026 , दिन -शनिवार को प्राथमिक सहकारी समिति झाखरपारा में उन्नति,प्रगतिशील किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद का वितरण किया गया । किसानों को खाद वितरण के दौरान मौके पर पहुंचे झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा व वरिष्ठ कार्यकताओं ने अपने करकमलों द्वारा अन्नदाता किसानों को खाद वितरण कर किया शुभारंभ ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अब अन्नदाता किसान अपने खेतों में खरीफ फसल उत्पादन करने लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना हुआ आसान
, गौरतलब है कि समय पर खाद-बीज और आर्थिक सहायता राशि सहयोग मिलने से अन्नदाता किसान उत्साहित है । जनहितैषी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से वे बिना किसी परेशानी के धान की खेती कर सकेंगे, और बेहतर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही हैं।
किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क
धान उत्पादन पर आधारित बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गरियाबंद कलेक्टर उईके के निर्देश पर संबंधित प्रशासन राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और गश्त कर रही हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

देवभोग क्षेत्र में खरीफ सीजन वर्ष -2026-27 की शुरुआत में ही खाद, बीज और ऋण सुविधाएं सहजता से उपलब्धता सुनिश्चित होने से क्षेत्र के किसानों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। शासन-प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली और किसानों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास का माहौल बनाया है। किसानों का मानना है कि समय पर मिली सुविधाएं इस वर्ष बेहतर उत्पादन और आर्थिक समृद्धि का आधार बनेंगी।

जिला प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था और किसानों को मिल रही समयबद्ध सहायता

गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में कृषिकरण को नई मजबूती प्रदान कर करेगी, जिससे अन्नदाता किसानों के चेहरे में खुशियां खिल उठेगी । आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवानों बेहरा मंडल अध्यक्ष, सीताराम यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ,जदु राम यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, विनोद कुमार यादव मंडल महामंत्री,असलम मेमन प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किसान मोर्चा,पदुलोचन जगत प्राथमिक कृषि सहकारी समिति झाखरपारा प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष), पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता,अभय नागेश प्राथमिक कृषि सहकारी समिति झाखरपारा साखा प्रबंधक , ग्रामीण किसान, अधिनस्थ अमला व साथ में अन्य ग्रामीण जनता उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज