आकांक्षी सुकमा की दिशा में बड़ा कदम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सुकमा द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा समुदाय आधारित सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, हुंगा मरकाम, कुसुम लता कवासी तथा राधा नायक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही बदलाव की वास्तविक ताकत बनती हैं।
प्रशिक्षण के दौरान पोषण सुधार, बाल विकास, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, सामुदायिक सहभागिता और विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और दक्षता सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल को जिले में महिला एवं बाल कल्याण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज