भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के सुकमा दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार का मिला मंत्र

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के सुकमा प्रवास ने संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा भर दी। जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
जिले के भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मड़काम भीमा का जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में संगठनात्मक जोश का माहौल बना रहा।

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने, सेवा गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि समाज और जनसेवा का सक्रिय माध्यम बने।
प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने सदस्यता अभियान, खेलो भारत अभियान और सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुकमा जिले की युवा मोर्चा टीम प्रदेश के मार्गदर्शन में और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा को संगठन की ताकत बताया और युवाओं से जनसंपर्क एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सोयम मुक्का, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्रधानी, दिलीप पेद्दी, कोरसा सन्नू, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, सृजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल, अमितेश सिंह, गुलशन नायडू सहित भाजपा, युवा मोर्चा एवं अन्य मोर्चा के पदाधिकारी, मातृशक्तियाँ और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज