खाद संकट पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को दिखाए जाएंगे काले झंडे, सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन

खाद संकट पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को दिखाए जाएंगे काले झंडे, सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन

Oplus_16908288

गरियाबंद : प्रदेश में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सरकार की कथित विफलता और डीएपी-यूरिया की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 17 जून को गरियाबंद जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया कि जिले की सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया खाद का गंभीर संकट बना हुआ है। बोवाई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि निजी दुकानों में वही खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान खाद के अभाव और बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं। पार्टी ने इसे किसान विरोधी नीति और प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि इसका सीधा नुकसान प्रदेश के अन्नदाता को उठाना पड़ रहा है।
रूपेश साहू ने मांग की है कि सरकार तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराए, खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज