गरियाबंद मितानिनों को मिली बड़ी सौगात परिवारों को मुख्यमंत्री कल्याण कोष से 880000 रूपए की मिलेगी सहायता राशि 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गरियाबंद जिले की मितानिन बहनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई जाने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, मुख्यमंत्री मितानिन कल्याण कोष योजना जिसके माध्यम से किसी भी आपात परिस्थितियों में परिवार को 880000 रूपए की सहायता राशि सहयोग देने की मंजूरी दी गई । इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिलें में जितने भी सेवारत मितानिनें है तो उन्हें और उनकी परिवारों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। इस योजना से उचित लाभ देने से पहले यदि किसी मितानिन की पति का निधन हो जाता है ,तो दो परिवार वालों को 1 लाख 45 हजार रुपए दिया जाएगा। वहीं ओर जारी है, कि मातृत्व सहायता राशि में दस मितानिनों को 2 लाख 22 हजार रुपए सहायता प्रदान की जाएगी। तथा इसकी कन्या विवाह में 2 परिवार को 1 लाख रुपए मिलेगी। यदि कोई परिस्थिति में मितानिन की कहीं आकस्मिक निधन हो जाए तो परिवार को 40 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनिश्चित कालीन सेवारत मितानिनों के बाल-बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में 3 लाख 45 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण योजना बताया, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन यह योजना अतुलनीय है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मितानिन कल्याण कोष योजना शुरू किया गया है। इस योजना से मितानिन के परिवारों को शासन -प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता मिलने से उनकी परिवार सवल होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज