अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर, 18 जून 2026 / 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगी।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, पंजीयन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी विभागों को समयपूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें तथा स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण में योगदान दें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज