जिला सहकारी बैंक देवभोग ब्रांच मैनेजर अमर सिंह ध्रुव गए मैनपुर नैन सिंह ठाकुर को मिला देवभोग ब्रांच मैनेजर की जिम्मेदारी 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग -जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर हटाये जाने का आदेश आते ही एक घंटे के भीतर अधीनस्थ कर्मचारियों ने दे दी विदाई।कार्यप्रणाली को लेकर समाधान शिविर से लेकर सांसद मंत्री तक हुई थी शिकायत।लापरवाही और अनियमितता के मामले की चल रही है जांच।कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत संस्था तक नहीं पहुंची।

जिला सहकारी बैंक के देवभोग ब्रांच में पदस्थ ब्रांच मैनेजर का तबादला देवभोग से मैनपुर कर दिया गया।रायपुर स्थित मुख्यालय से 17 जून को जारी आदेश में प्रशासनिक व्यवस्था का हवाला दिया गया है।आदेश शाम 4 बजे विभागीय व्हाट्सप ग्रुप में जारी किया गया और 1 घंटे के भीतर ब्रांच के मातहतों ने अधीनस्थ समिती के कर्मचारियों के साथ मिल साल श्री फल पहना कर विदाई दे दिया गया।इस बिदाई समारोह का चर्चा जम कर हो रही है।कहा जा रहा है कि लगातार शिकायत के चलते नए कृषि सत्र शुरू होने से पहले अमरसिंह ध्रुव को हटाया गया है।हालांकि जिला के नोडल अधिकारी शिवेश मिश्रा ने इसे समान्य प्रशासनिक प्रकिया बताया है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ध्रुव को मैनपुर ब्रांच का प्रभारी प्रबंधक बनाया गया एवं मैनपुर मैनेजर नैनसिंह ठाकुर को देवभोग की जिम्मेदारी दी गई है।

शिकायतो के चलते सुर्खियों में आ गए थे बीएम

 

तत्कालीन बीएम ध्रुव पिछले दो माह से लगातार प्रशासनिक सुर्खियों में बने रहे। 10 मई को देवभोग प्रवास पर पहुंचे सांसद रूपकुमारी चौधरी के समक्ष अमरसिंह ध्रुव के खिलाफ मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने पत्र सौंपा,पत्र में भाजपा के तमाम बड़े नेता और कई जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर मौजूद था।आरोप था कि जनता और किसान परेशान हैं।आर एस एस स्वयं सेवक होने का धौंस देने के अलावा एसटी आयोग के दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।दीवानमुडा समिति के कमचारियों ने 15 मई को शिकायत कर कर्मियों के साल भर का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया था।भाजपा नेता सुशील निधि ने भी विभिन्न मंचों में ध्रुव के कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे ।निधि ने कहा कि ध्रुव को हटाए जाने से अब उनके खिलाफ हुए अन्य शिकायतों के जांच आगे बढ़ेगा।प्रताड़ित और पीड़ित कर्मी खुल कर सामने आएंगे।प्रशाशन का यह कदम जांच में सहायक साबित होगा ।हालांकि एक आवेदन सुशासन में ऐसे भी मिले जिसमें अमर सिंह ध्रुव के कार्यकाल को किसान हितैषी एवं सक्रिय अधिकारी का हवाला देते हुए उन्हें बदले में प्रशासनिक सम्मान अथवा पुरस्कार की मांग तक की गई थी।

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष का शिकायत पत्र गायब,समाधान शिविर की प्रक्रिया पर उठाए सवाल_ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने झाखरपारा में वर्ष 2024_25 में हुई गड़बड़ी की सूक्ष्मता से जांच की मांग करते हुए 15 मई को समाधान शिविर में शिकायत दर्ज किया था।जिसने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर की भूमिका की जांच की मांग किया था।लेकिन माह भर बाद इसकी जांच नहीं हुई।बेसरा ने जब समाधान शिविर को ढकोसला बताते हुए इसे महज टाइमपास बताया तो हमने उनकी शिकायत पत्र की स्थिति की पड़ताल किया।आवेदन में कलेक्टर ने साइन के सहकारिता को मार्क किया,जनपद के पोर्टल में भी आवेदन दर्ज है। किन्तु मामले से जुड़े उच्चसंस्थान से जानकारी ली गई तो बताया आवेदन नहीं मिला।सहकारिता इंस्पेक्टर रवि मिश्रा और जिला सहकारी बैंक के नोडल शिवेश मिश्रा ने, कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई आवेदन की प्रति अबतक नहीं पहुंचने की पुष्टि किया है।बेसरा का आरोप है कि किसानों से जुड़ी संस्थान में उच्च सरंक्षण के चलते कुछ अफसर किसानों का शोषण कर रहे।नाक के नीचे गंभीर अनियमितता को अंजाम दे रहे,पर उनके खिलाफ शिकायत केबाद भी प्रशाशन अनदेखा कर रही है।मेरे से जुड़े आवेदन ने सुशासन में मिले आवेदन के प्रति जिला प्रशासन की गंभीरता को बता रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज