अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

जांजगीर-चांपा 19 जून 2026। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में मनरेगा श्रमिक, स्थानीय समुदाय, स्कूली बच्चे, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर योगाभ्यास, सरोवर संवाद एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अमृत सरोवरों के संरक्षण एवं रखरखाव के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज