केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी प्रबुद्ध वर्गों को सम्मान समारोह में क्षेत्र युवाओं ने सांसदों को देवभोग से रायपुर रेल मार्ग की रखी मांग 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – राष्ट्रीय एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मान कार्यक्रम दिनांक 19 जून 2026 , दिन शुक्रवार समय दोपहर 2.30 बजे स्थान धान खरीदी उपार्जन केन्द्र देवभोग में को आयोजन रखा गया था। सर्व प्रथम उपस्थित अतिथियों ने भारत माता के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को औपचारिक शुभारंभ किया। तत्पश्चात् मंडल की ओर से अतिथियों को स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मुख्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के अवसर पर 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को आम नागरिकों को गिनाया गया। गांव से लेकर शहर तक विकास जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। इस मौके पर पहुंचे प्रमुख वक्ता राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा तथा लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी को देवभोग क्षेत्र के युवाओं ने देवभोग से रायपुर तक रेलवे लाइन के लिए आवेदन पत्र लिखकर बड़ी आशा और विश्वास से मांग रखी गई। इस पर सांसद लक्ष्मी वर्मा और रूपकुमारी चौधरी ने देवभोग से रायपुर रेल मार्ग का आश्वासन दिया। जैसे ही सांसदों द्वारा आश्वासन मिला तो युवाओं ने भारी उत्साह से सांसद को आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज