अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

रायपुर, 21 जून 2026 / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज दुर्ग जिला मुख्यालय में खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती उषा बारले, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष संपूर्ण देश में ’’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग का जीवन में बड़ा महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है।
योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, शिति प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ओम् के सुमधुर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज