कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

रायपुर, 21 जून 2026 / 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम श्योगा फॉर हेल्दी एजिंगश् (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: मंत्री रामविचार नेताम

मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम भारत की प्राचीन संस्कृति तथा ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन हैं, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की जीवनशैली है। उन्होंने आगे कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। मंत्री श्री नेताम ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों में बचपन से ही योग की आदत डालें ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समय निकालने का आग्रह किया।

विधायक ने की दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील

इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि योग हजारों वर्ष पुरानी भारतीय परंपरा है जो मानव कल्याण के लिए बनी है। रोजाना कुछ समय का योगाभ्यास भी व्यक्ति को निरोग रख सकता है, इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।

सामूहिक योगाभ्यास में उमड़ा जनसैलाब

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य के निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रमुख योगासन के ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन, शलभासन और शशांकासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव विशेष रूप से उपस्थित थीं। इनके साथ ही आयुष विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन के निर्माण के लिए नियमित योग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज