विकास खण्ड गाड़ा समाज सशक्त समाज निर्माण हेतु महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी ने जैसे ही अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुए तो, कुछ ही दिनों बाद उन्होंने सामाजिक जागरूकता एवं भेंटवार्ता आभार धन्यवाद कार्यक्रम को लेकर देवभोग विकास खण्ड गाड़ा समाज के अंतर्गत प्रत्येक जोन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम ईकाई गाड़ा समाज के माता बहनें एवं बुद्धि जीवी महामानवों से भेंटवार्ता आभार जताया गया। नवनिर्वाचित गाड़ा समाज अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों को गांवों के हर जोन में भव्य रूप से फूल माला और गुलाल लगाकर आत्मियता से स्वागत किया। सामाजिक जागरूकता भेंटवार्ता आभार धन्यवाद कार्यक्रम के पश्चात् विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग में सर्वसम्मति से कार्यकारणी का विस्तार होने उपरांत समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त ग्राम ईकाई स्तर की महिलाओं की आम बैठक 21 जून 2026 , दिन रविवार को विकास खण्ड गाड़ा समाज अंबेडकर भवन में आयोजित की गई थी। बैठक में देवभोग क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्वजातीय महिलाओं में सशक्त गाड़ा समाज के निर्माण हेतु महिला प्रकोष्ठ विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग का गठन किया गया। इतिहास में पहली बार गाड़ा समाज की महिलाओं ने ब्लाक गाड़ा समाज द्वारा रखी गई आम बैठक में भारी संख्याओं में शामिल हुई। विकास खण्ड गाड़ा समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि समाज में नारी शक्ति के बलबूते पर सामाज सुरक्षा, सशक्त व विकासशील समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगी। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी, उपाध्यक्ष दृय मानसिंह दुर्गा, निराकार डोंगरे, संरक्षक चंद्रशेखर सोनवानी,अनामो बघेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण, सचिव यशवंत कुमार बघेल,विधी सलाहकार अरूण कुमार सोनवानी , घेवर चंद डोंगरे, उमेश डोंगरे,लैबानो सोना, शंकर सोनवानी,भुवन लाल बघेल, मुरलीधर नेताम,जय राम प्रधान,झालेश डोंगरे, विकास खण्ड गाड़ा समाज मिडिया प्रभारी चरण सिंह क्षेत्रपाल, सुभाष डोंगरे, तरूण नागेश,मालवंत बघेल सहित अन्य सभी ग्रामीण जोन एवं ईकाई के समस्त पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य, सक्रिय समाज सेवी महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज