उरगा पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उरगा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई।

पहले मामले में 6 जून को उरगा क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर नगदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने लालमाटी निवासी युवराज कुमार कंवर (19) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का चांदी का करधन सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

दूसरे मामले में 20 जून को चोरी हुई टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 को बरामद करते हुए पुलिस ने नोन्दीरी निवासी करन भारद्वाज (20) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये कीमत का वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दूसरे मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com