शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, बालको निवासी युवक गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार संजय नगर बालको निवासी महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले राजेन्द्र सिंह गोंड ने वर्ष 2017 में उससे प्रेम संबंध स्थापित किया और शादी का वादा किया।

शिकायत के मुताबिक 12 सितंबर 2017 को आरोपी ने अपने घर बुलाकर शादी करने का आश्वासन देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2017 से मई 2026 तक आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया तथा कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज