लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर देशभर में शोक, राष्ट्रपति से लेकर विपक्षी नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जो बेहद पीड़ादायक व हृदयविदारक है। पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस पार्टी सभी शोकसंतप्त परिवारों एवं घायलों के साथ है। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि पीडि़तों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा व राहत प्रदान की जाए।
बसपा मुखिया मायावती ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में दोपहर बाद हुई अग्निकांड में अनेक लोगों की मौत और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी को मिलकर सही से काम करने की जरूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लखनऊ में हुई आगजनी की घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद एवं व्यथित करने वाला है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लखनऊ में हुए दु:खद अग्निकांड में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज