महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभा यात्रा, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। महेश नवमी के पावन अवसर पर सुकमा में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिली।

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस के अवसर पर समाजजनों को शुभकामनाएं देने भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने समाज के मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और महेश नवमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक जयघोष और सांस्कृतिक माहौल ने आयोजन को विशेष बना दिया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है