नारायणपुर। जिले के प्राथमिक शाला डूमरतराई में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर गरिमामय माहौल में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पहुंचे नए और पुराने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और कहा सभी बच्चे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई-लिखाई करें। पढ़-लिखकर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे नारायणपुर जिले का नाम रोशन करें।
इस प्रवेश उत्सव को और अधिक आनंदमयी बनाने के लिए शाला परिसर में विशेष रूप से ‘नेवता भोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन परोसा। बच्चों ने भी इस विशेष भोज का भरपूर आनंद लिया।
इस गरिमामय उत्सव में वार्ड पार्षद हेमंत कुमार पात्र, शाला विकास समिति के अध्यक्ष दादा बुधराम पात्र, प्रधान पाठक घनश्याम पात्र, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका पोटाई मैडम, शिक्षिका रुचि साव सहित वार्ड क्रमांक 15 डूमरतराई की स्थानीय महिलाएं, पलकगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






