3 जुलाई को कोटवार एसोसिएशन ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

गरियाबंद – विकास खण्ड देवभोग कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संघर्ष समिति के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था, जिसमें ब्लाक के अनेकों गांवों से कोटवारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ़ राज्य कोटवारों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर शासन -प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, परंतु विडंबना है कि शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस लिए आज 3 जून को देवभोग विकास खण्ड के समस्त कोटवारों ने अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया , जिसमें निम्न लिखित मांगे है- कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जावे, कोटवारों के परिश्रमिक में वृद्धि करते हुए न्यूनतम 15 हजार मासिक किया जाए। कोटवारों की नियुक्ति में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करते हुए कोटवारों के परिवार के सदस्यों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जावे। झूठे आरोपों के आधार पर बिना सही तथ्यों की जानकारी लिए कोटवारों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों पर रोक लगाई जाए। कोटवारों से अनावश्यक बेगारी लेने संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। नगर पालिका निगम में कोटवारों की नियुक्ति पर लगाया गया प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए।

 

जिसके प्रथम चरण में आज प्रदेशभर के कोटवारों का 03/07/2026 , दिन शुक्रवार को अपने -अपने तहसील स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर न्यायालय तहसीलदार देवभोग को ज्ञापन सौंपा गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज