आधी रात घर में घुसकर मारपीट, घर से भी निकाला, विधवा महिला ने कलेक्टर से की शिकायत, शहर में गुंडागर्दी चरम पर

राजधानी से जनता ।रायगढ़। बीते दिनों कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अब कलेक्टर से गुंडागर्दी की एक और घटना में शिकायत की गई है। विधवा महिला का कहना है कि आधी रात को उसके घर में घुसकर मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया गया। मामला विनोबा नगर का है। विधवा महिला भूरीबाई पति स्व. श्रीलाल बर्मन अपनी भाभी व परिवार सहित विनोबा नगर के मकान में 50 वर्ष से अधिक समय से रहती है। मजदूरी करके जीवन-यापन कर रहे हैं.कलेक्टर से शिकायत में कहा है कि एक-दो सितंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे जयदेव मित्रा, विश्वजीत सिंह तोमर और बिट्टू नाई करीब 20 गुंडों के साथ घर पर आए। गुंडों ने सभी परिजनों को घर से बाहर निकालकर लाठी डंडों, लात-घूंसा से मारा। सबको बाहर निकालकर घर में ताल लगा दिया। तबसे रोज चक्रधर नगर थाना जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं। पुलिस पर आरोप लगाते हुए प्रार्थिया का कहना है कि थाने में विधायक का नाम लिया जाता है। अब उनके रहने के लिए कोई स्थान नहीं है। चक्रधर नगर पुलिस पर अपराधियों को साथ लेकर घूमने का आरोप लगाया है। महिला ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।शहर में बहुत गंभीर स्थिति गुंडा गर्दी चरम पर है। किसी भी मोहल्ले, रोड में चाकूबाजी हो रही है। उसके आरोपी आसानी से भाग रहे हैं। रात में गली-मोहल्लों में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। इस पर रोक लगाने के बजाय ऐसे मामलों को दबाया जा रहा है। गली-गली शराब बिक रही है। ऐसी स्थिति रही तो चुनाव आते तक हालात नियंत्रण के बाहर हो जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज