राजधानी से जनता तक कोरबा| जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगरबहार के नर्मदा गांव में गौ हत्या का मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा गया हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई हैं, मामले में पुलिस जांच कर रही हैं जिसके बाद ही मामले स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं, मामले में कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी अनुसार घटनास्थल पर गौमांश समेत,खाल समेत गौवंश का क्षत विक्षत शव भी प्राप्त हुआ है। मामले में बालको पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं माहौल शांत कराया हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की हैं, जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com





