राजधानी से जनता तक कोरबा | दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रदर्शन जारी हैं, जिसका असर अब राजधानी दिल्ली के साथ कोरबा में भी देखने को मिला। सोमवार को कोरबा के सुभाष चौक पर लोगो ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन जताया एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की हैं।

प्रदर्शन में बैठे अधिवक्ता अब्दुल नफ़ीस खान ने कहा की देश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में कई छोटे बड़े परीक्षाएं लीक हुई जिसको लेकर विरोध के तौर पर सोनम वांगचुक प्रदर्शन कर रहे हैं। उसका समर्थन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कोरबा के जो सड़के बदहाल हैं एवं लगातार सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों के लिए सिस्टम को जगाने के लिए प्रदर्शन कर रहे, हमारी मांग है की जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्यवाही हो, शिक्षा नीतियों में व्यापक सुधार हो एवं पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएं।

एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में कोरबा के स्थानीय लोग एवं युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगे रखी।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com






