सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

  • जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ सोमवार को सीआरपीएफ 212 बटालियन परिसर में पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद अधिकारियों एवं जवानों ने देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री शमीमुद्दीन शेख ने परेड की सलामी ली और जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ की गौरवशाली उपलब्धियों तथा राष्ट्र सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने जवानों को सीआरपीएफ की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी जवानों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।
वर्षगांठ समारोह के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया, जबकि रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन कमांडेंट श्री शमीमुद्दीन शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी श्री दिनेश कुमार, उप कमांडेंट श्री गौरव शर्मा, सहायक कमांडेंट श्री राकेश लामा सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन और बल की गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिली।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज