सुकलीभाठा नवीन में ‘जल जीवन मिशन ‘ योजनांतर्गत पानी टंकी हुई लीकेज ग्रामीणों हुए परेशान 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन में इस योजना से लाभ पहुंचाने शासन ने करोड़ों रुपए स्वीकृत दी है, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार ने गांव के प्रत्येक मोहल्ले में जमीन के नीचे गढ्ढे खोदवाकर पाइपलाइन बिछाई और प्रत्येक घरों में नल-जल कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल नहीं हुआ है और बेनकाब हुआ करोड़ों का जल जीवन मिशन योजना का खेल। उनका कहने का तात्पर्य यह है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं को लागू कर हितग्राहियों को लाभान्वित कर रही है, तो वहीं कुछ जमीनी स्तर के जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य होने की वजह से पानी टंकी एक साल के भीतर लीकेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम निर्माण वर्ष में ही टंकी में दरारें पड़ गई, जिससे टंकी के नीचे से पानी टपक रही हैं,इसे देखकर ग्रामीण जनों में उठ रहे सवाल? इतनी जल्दी पानी टंकी लीकेज हो जाना गुणवत्ताहीन मटेरियल इस्तेमाल करना मुख्य कारण है। बीती गर्मी में कुछ राहत मिल रहा था, और उसी दौरान पांच छः महीने के भीतर टंकी लीकेज हो गया है। पानी टंकी लीकेज होने से ग्रामीण जनता भारी परेशान हैं,यह लीकेज धीरे-धीरे बड़ा रूप में परिवर्तित होने पर कभी भी गांवों में बड़ा हादसा हो सकता हैं।इस बात को लेकर उक्त ग्रामीण जनता भारी परेशान हैं, इस लिए उन्होंने आज इन भ्रष्टाचार को उजागर करने में मजबूर हो गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज