प्रयास विद्यालय की प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में चयनित हुई कु. नीलम पुराणिक, विद्यालय में खुशी का माहौल

राजधानी से जनता तक आरंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरूद (कुटेला) की छात्रा कु. नीलम पुराणिक, पिता श्री नामदास पुराणिक ने प्रयास विद्यालय की प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने कु. नीलम पुराणिक को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि नीलम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि कु. नीलम पुराणिक भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन के बल पर नई सफलताएँ अर्जित कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Laxman Kumar
Author: Laxman Kumar

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज