देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण का समापन, लाखों हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/नई दिल्ली। देशभर में संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालयों में संत-महात्माओं, गौभक्तों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में व्यापक जनभागीदारी के साथ ज्ञापन सौंपे गए। अभियान के तहत महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौ संरक्षण के लिए पृथक मंत्रालय के गठन की मांग की गई।

अभियान के आयोजकों के अनुसार देशभर से लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित कर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान संत समाज, गौसेवा से जुड़े संगठन, महिलाओं एवं गौभक्तों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

अभियान के सफल समापन के बाद आयोजकों ने आगामी चरण की घोषणा करते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और हस्ताक्षर अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों ने गौप्रेमियों से अपील की है कि जो लोग अब तक इस अभियान से नहीं जुड़ पाए हैं, वे आगामी चरण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं लिया जा रहा है, बल्कि केवल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर गौ सम्मान आह्वान पत्रक पर हस्ताक्षर करवाने और उन्हें संबंधित क्षेत्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का आग्रह किया जा रहा है।

अभियान के समापन पर उपस्थित संतों एवं गौभक्तों ने गौ संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह जनजागरण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज