प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( खरीफ फसल 2026-27)अब 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – उपसंचालक कृषि विभाग,जिला गरियाबंद, चन्दन राय ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गैर ऋणी एवं बटाईदार किसान अब 14 अगस्त तक जिले की अधिकृत बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, प्राकृतिक मौसम,कीट एवं रोग प्रकोप सहित विभिन्न कृषि जोखिम से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन में होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आय को सुरक्षित रखना है। जिले में अधिसूचित फसलों में मक्का, उड़द, धान, एवं मूंगफली शामिल हैं। योजना में ऋणी,गैर ऋणी तथा बटाईदार किसान आवेदन के पात्र हैं, गरियाबंद जिले की सभी तहसीलों के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन की सुविधा, बैंकों,जन सेवा केन्द्र ( सीएससी) तथा फसल बीमा ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि फसल परिवर्तन (क्राप चेंज) कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तक समय निर्धारित कि गई है। जिन किसानों को वास्तविक बोई गई फसल बैंक में दर्ज फसल से भिन्न हैं,वे निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित बैंक शाखा अथवा आनलाइन माध्यम से फसल परिवर्तन अवश्य करवा लें। योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित कृषक रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 तथा व्हाट्सअप चैट नम्बर 7065514447 जारी किए गए हैं, संयुक्त निदेशक ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्रतिकूल मौसम एवं अन्य कृषि जोखिमों की स्थिति में बीमा सुरक्षा का लाभ लिया जा सकता हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज