छुरा में ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन: पुष्पा तिवारी अध्यक्ष नियुक्त, गीता शुक्ला बनीं उपाध्यक्ष

महिला प्रकोष्ठ समाजहित में करेगा कार्य: नरेंद्र तिवारी

राजधानी से जनता तक / ओंकार पर्वते

गरियाबंद/छुरा: मानस मंदिर प्रांगण में छुरा तहसील ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई। भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी की घोषणा
समाज के महामंत्री वीरेंद्र पाण्डेय ने सर्वसम्मति से नव-नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की:

अध्यक्ष: पुष्पा विनोद तिवारी
उपाध्यक्ष: गीता शुक्ला
महामंत्री: लीना दुबे
कोषाध्यक्ष: संगीता दीक्षित

संगठन विस्तार और समाजहित पर मंथन

बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ जन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
महिला प्रकोष्ठ के गठन पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संदीप शर्मा, श्वेता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी तथा समाज के प्रमुख नथमल शर्मा, कामता प्रसाद तिवारी, सेवन प्रसाद पाण्डेय, ओपी द्विवेदी, तारा महराज, हरिनारायण त्रिवेदी, दुर्गा प्रसाद दीक्षित, अशोक दीक्षित, रामकरण त्रिवेदी, कैलाश शुक्ला, धनंजय शुक्ल, महेश दीक्षित, कन्हैया लाल मिश्रा, मेष नंदन, कमल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय और गोविन्द तिवारी सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष धनंजय शुक्ला, अजय दीक्षित, अक्षत तिवारी के साथ-साथ सुनीता त्रिवेदी, शीला त्रिपाठी, नीरा शर्मा, शशि शर्मा, केसर पांडेय, अदिति पांडेय, कीर्ति शर्मा, आशा चौबे, गायत्री दुबे एवं सुनीता शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज