मूलनिवासी आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांतर
राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग-गरियाबंद के देवभोग विकास खण्ड में आज 09 अगस्त, दिन रविवार को
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत देवभोग मुख्यालय में मूलनिवासी आदिवासी समाज द्वारा उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकजुट हुए और अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली।
विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुट हुआ समाज
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देवभोग क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों की सहभागिता रही।
समाज के लोगों ने अपनी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और गौरव को सामने रखने का प्रयास किया गया।
पारंपरिक वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधान और आभूषण धारण कर आदिवासी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पुरुषों और युवाओं ने भी पारंपरिक परिधान में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक वातावरण बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांतर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। पारंपरिक गीत, नृत्य और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।-ढोल-मांदर की थाप पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाया विश्व आदिवासी दिवस। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर एन ध्रुव, टेकचंद्र, गौरीशंकर कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष, टेकचंद मांझी, धनसिगं मरकाम, लोकेन्द्रसिंह कोमर्रा, एवं आदिवासी समाज के जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी, समाज के पदाधिकारी, युवक-युवती सहित कई लोग मौजूद थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






