गरियाबंद वन विभाग ने मनाया शहीद दिवस 2 कर्मियों को दी गई श्रद्धांजली कहा- हमारी प्रकृति अनमोल है

राजधानी से जनता तक ।चरण सिंह क्षेत्रपाल। गरियाबंद – गरियाबंद वन मंडल परिसर में सोमवार 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा कार्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वन मंडल गरियाबंद के शहिद वनकर्मी स्व.मार्कतांडी, स्व.मधुसूदन पाटिल को श्रद्धांजली दी गई उनके परिवार वालों को साल व श्रीफल से सम्मानित किया। डीएफओ ने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारि संघ प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री राम किशुन साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत रंगारी,प्रदेश प्रवक्ता राजेश उपाध्याय,गरियाबंद वन मंडलाअधिकारी मणिवासगन एस,उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व उप निर्देशक वरुण जैन,जिला अध्यक्ष डोमार सिंह कश्यप,जिला सचिव दिनेश चंद्र पात्र ने कहा कि हमारी प्रकृति अनमोल है,और वनों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे वन कर्मचारी,जो दिन-रात कठिनाइयों का सामना करते हैं, वनों की रक्षा करने के चलते अपनी जान गंवा देते हैं, उन्हें वन शहीद कहा जाता है।राष्ट्रीय वन शहीद दिवस,इन वन शहीदों को समर्पित है जो अपने जीवन की आहुति देकर हमारे वनों की रक्षा करने का काम करते हैं।देश में हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है। ये दिन उन कर्मचारियों को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने भारत में वन्यजीवों,जंगलों और जंगलों की रक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी। इस कार्यक्रम में जिले के सभी वन अधिकार कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज