छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सुधारक मिनिमाता की पुण्यतिथि सतनामी कर्मचारियों की गुरु छाया सेवा समिति के तत्वाधान में वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के मुख्य आतिथ्य में तैलचित्र में दीप प्रज्वलित पूजा अर्चनाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस मौके पर उनके योगदान को आदरपूर्वक याद किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेदराम मनहरे ने मिनीमाता को स्मरण करते हुए समाज के बेटा बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिनीमाता की जीवन संघर्ष और सेवा को अद्वितीय बताया तथा उनके विचार और आदर्श को प्रासंगिक बताया और चांद सूरज के रहते तक मिनीमाता को स्मरण करते रहने की बातें कही।
मनहरे ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहने की बातें कही। शिक्षा को अपनाकर भावी पीढ़ियों को शिक्षित संस्कारित बनाने नशामुक्त समाज की बातें कही और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं कर्मचारियों की हर तरह से मदद करने की भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर बांधे ने मिनीमाता के योगदान को जीवन में प्रेरणा लेने की बातें कही।वहीं हेमकुमारी गिलहरे ने मिनीमाता की जीवनी पर प्रकाश डाली। इस अवसर पर खरोरा परिक्षेत्र के कक्षा 10 वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बारले एवं आभार मनविश्राम गिलहरे ने किया।
इस अवसर पर समाज के कर्मचारी अधिकारी, वरिष्ठगण ,मातृत्व शक्ति महिलाएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






