छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने निकाली जबर हरेली रैली

विशेष संवाददाता- सूरज भारती 

भिलाई:- छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली इस वर्ष 12 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा सामूहिक रूप से 16 अगस्त, रविवार को भिलाई में 9वीं जबर हरेली रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली को सामूहिक रूप से मनाने की यह पहल प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

16 अगस्त को भिलाई में जबर हरेली रैली के दौरान लोगों का विशाल हुजूम उमड़ा। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ कृषि औजार—नागर, बखर, गैती और रापा—की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ भिलाई के पावर हाउस से रैली का शुभारंभ हुआ। पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बैगा पद्धति के अनुसार की गई।

रैली में किसानों की समस्याओं और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके साथ ही बैलगाड़ी रैली ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और संस्कृति की झलक राउत नाचा, पंथी, कर्मा, बस्तरिया नृत्य, सुवा नृत्य और गेड़ी नृत्य के माध्यम से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों ने रैली की शोभा बढ़ाई।

 

लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रैली भिलाई पावर हाउस से निकलकर रिसाली के दशहरा मैदान पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इसके बाद रैली सभा में परिवर्तित हो गई।

 

सभा को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल तथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, किसानों के अधिकार और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के संरक्षण पर अपने विचार रखे।

सभा के बाद छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने 9वीं जबर हरेली रैली को और भी भव्य एवं आकर्षक बना दिया। आयोजन में उमड़ी भीड़ और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज