देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से मवेशी बाजार संचालित ठेकेदार मवेशी तस्करी करते गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार, 55 कृषक मवेशी बरामद

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -पुलिस अधीक्षक महोदय जिला गरियाबंद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) मैनपुर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से संचालित मवेशी बाजार, मवेशी तस्करी एवं मवेशियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनांक 16.08.2026 को थाना देवभोग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में मवेशियों को मारते-पीटते एवं हांकते हुए उसरीपानी से ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना देवभोग पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर एक व्यक्ति को मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरसिंग भाठी, पिता सारथी भाठी उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद बताया। मौके से बड़ी संख्या में मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के संबंध में वैध दस्तावेज एवं ओडिशा ले जाने संबंधी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जांच के दौरान मौके से कुल 55 मवेशी, जिसमें 20 नग गाय, 10 नग बैल एवं 25 नग बछड़े पाए गए। प्रारंभिक जांच में उक्त मवेशियों को अवैध रूप से संचालित मवेशी बाजार के माध्यम से ओडिशा ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले में नरसिंग भाठी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके साथ मौजूद कुलू पाडीग्रही, पिता लेबानी पाडीग्रही, निवासी ग्राम झरियागुड़ा, थाना खोखसरा, जिला कालाहांडी, ओडिशा पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना देवभोग पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

नरसिंग भाठी पिता – सारथी भाठी उम्र 59 वर्ष निवासी – ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़

फरार आरोपी

कुलू पाडीग्रही पिता – लेबानी पाडीग्रही
निवासी – ग्राम झरियागुड़ा, थाना खोखसरा, जिला कालाहांडी, ओडिशा

बरामद मवेशी

20 नग गाय- 10 नग बैल, 25 नग बछड़े , इस तरह कुल – 55 नग मवेशी

गरियाबंद पुलिस की अपील

गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित मवेशी बाजार, मवेशी तस्करी, अवैध परिवहन तथा मवेशियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध मवेशी बाजार, मवेशी तस्करी अथवा अन्य किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल अपने निकटतम थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज