भाजपा भटगांव विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े का चल रहा सघन जनसंपर्क…

भटगांव नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया सघन जनसंपर्क।

मोहन प्रताप सिंह 

सूरजपुर/:– सूरजपुर जिले की भाजपा के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भटगांव विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े का सघन जनसंपर्क जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ छोटी- छोटी बैठक लेकर 5 साल से सत्तारूढ़ घपले घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और युवाओं, किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार की करतूतों से लोगो को अवगत करा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भूमिका अहम है। इसलिए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रत्यासी के साथ घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

16 लाख गरीबों को उनका प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का भरोसा

चुनाव को लेकर लगातार जनसंपर्क कर रहे सूरजपुर जिले भाजपा के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भटगांव विधानसभा से प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगो से जनसंपर्क के दौरान उन्हें बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार उन्हें उनके आवास से वंचित कर रही है साथ ही यह विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें उनका आवास दिलवाया जाएगा।

भाजपा के पक्ष में वोट करने कर रहे अपील

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भटगांव विधानसभा से प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत के सभी वार्डो में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी मतदाताओं के घर घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की और इस दौरान नगर पंचायत वाशियो को केंद्र सरकार की जनकल्याणी नीतियों से अवगत कराया।

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को करा रहे अवगत

जनसंपर्क के दौरान भटगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  लक्ष्मी राजवाड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर महिला एवं पुरुषों से मिलकर बता रहे की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए फसल बीमा योजना, जनधन योजना, गरीबों के लिए बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड सहित अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ समाज का हर तबका उठा रहा है 1 महीने बाद प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी की जो केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार के रूप में काम कर विकास के नए आयाम तय करेगी।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज